इंटरनेट डेस्क। मायानगरी मुंबई अपने पर्यटक स्थलों के कारण दुनिया में बहुत ही प्रसिद्ध है। यहां पर एक से बढक़र एक पर्यटक स्थल है। इन्हीं में यहां का हैंगिंग गार्डन्स ऑफमुंबई भी एक है। मालाबार पहाड़ी के पश्चिमी छोर पर स्थित ये स्थान जाने माने मुम्बई के पर्यटन स्थलों में से एक है।

मुंबई का ये दर्शनीय स्थल फिरोजशाह मेहता गार्डन्स के नाम से भी देश में प्रसिद्द है। ये मायानगर मुम्बई का सबसे शानदार पिकनिक स्पॉट भी है।

यहां का वातारण पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। पेड़ों से घिरा ये स्थान बहुत ही खूबसूरत है। इस बगीचे के बाड़ों में बेहद ही सुन्दर ढंग से जानवरों की आकृति में बनी हुई है।

इस स्थान की ओल्ड वीमेनस शू और बूट हाउस जैसी आकर्तियां आपके मन को भा जाएगी। यहां पर आपको सूर्योदय का मनमोहक नजारा भी देखने को मिलेगा। एक बार आपको इस स्थान पर जरूर ही जाना चाहिए।

Related News