इंटरेनट डेस्क। अगर आपका आगामी समय में किसी झील के किनारे पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताने का प्लान है तों आज हम आपको देश की एक प्रसिद्ध झील के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आज हम आपको गोबिंद सागर झील के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो 1976 में निर्मित एक मानव निर्मित जलाशय है।

इस खूबसूरत झील का स्रोत भाखड़ा में हाइडल बांध है। ये झील पर्यटकों को बहुत ही पसंद आती है। ये झील साहसिक गतिविधियों, मनोरंजन आदि के लिए दुनिया में प्रसिद्ध है। प्रकृति प्रेमियों और साहसिक गतिविधियों को पसंद करने वाले पर्यटकों को ये झील बहुत ही पसंद आएगी। हिमालयन रेंज के बीच में हरे भरे पहाड़ों के कारण इस झील की खूबसूरती बढ़ जाती है।

जलपक्षी शरण के रूप में मान्यता प्राप्त कर चुकी इस झील का आपको एक बार दीदार जरूर ही करना चाहिए। आप यहां पर तैराकी, सर्फिंग, रोइंग, कैनोइंग, वाटर-स्कीइंग, कयाकिंग और व्हाइट वाटर रिवर राफ्टिंग जैसी कई साहसिक खेल गतिविधियों का मजा ले सकते हैं।

PC: holidayrider

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News