इंटरनेट डेस्क। गोवा अपने खूबसूरत बीचेज के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। नए साल के मौके पर यहां पर पर्यटकों का जमावड़ा रहता है। आज हम आपको यहां के अंजुना बीच के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो गोवा का एक समुद्र तट है। ये बीच हिप्पी संस्कृति के कारण प्रसिद्ध है। अंजुना बीच का पिस्सू बाजार बहुत ही प्रसिद्ध है।

आपको यहां पर रुकने के लिए सस्ते गेस्टहाउस मिल जाएंगे। पणजी के पास 21 किमी की दूरी पर स्थित अंजुना बीच उत्तरी गोवा के सबसे लोकप्रिय समुद्र तटों में से एक है। यहां पर आप 80 फीट उंचे टॉवर से बंजी जंपिंग, पैराग्लाइडिंग और विंडसर्फिंग जैसी आकर्षित वाटर स्पोट्र्स गतिविधियों का मजा ले सकते हैं।

यहां पर आपको पम्पिंग संगीत के साथ गोअन कॉकटेल व्यंजनों का स्वाद लेने का मौका मिलेगा। आपको आज ही नए साल के मौके पर यहां पर घूमने का प्लान बना लें। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा।

PC: holidayrider

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News