हमारा भारत देश एक ऐसा देश है जहां पर कई ऐतिहासिक जगह मौजूद है। दुनिया में भारत अपनी विविध संस्कृति और परंपराओं के लिए जाना जाता है इसके अलावा भारत देश यहां पर मिलने वाले स्वादिष्ट खाने और मेहमान नवाजी के लिए भी जाना जाता है। हमारे भारत देश में मौजूद कई ऐतिहासिक स्थल जो पर्यटकों को अतीत में ले जाते हैं और प्राचीन भारत की कला और वास्तुकला का दर्शन कराते हैं। आज इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे भारत की उन जगहों के बारे में जहां पर विदेशी सैलानी ज्यादा आना या घूमना पसंद करते हैं। आइए जानते है इन जगहों के बारे में विस्तार से -

* आगरा:

घूमने के लिए ताजमहल पूरी दुनिया में जाना जाता है ताजमहल के अलावा आगरा में घूमने के लिए और भी कई जगह मौजूद है। आगरा में ताजमहल के अलावा और भी कई मुगल युग की सरहद में मौजूद है जैसे आगरा का किला और मेहताब बाग तथा फतेहपुर सीकरी आदि। यमुना नदी के किनारे बसा हुआ आगरा शहर दिल्ली से 210 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

* दिल्ली :

भारत की राजधानी दिल्ली में घूमने के लिए बहुत ही प्रसिद्ध जगह है क्योंकि दिल्ली यहां पर खूबसूरत कला और वास्तुकला के लिए जानी जाती है दिल्ली में मिलने वाले स्ट्रीट फूड और कपड़े तथा प्राचीन वास्तु कला और अद्भुत लोगों के लिए मशहूर है। दिल्ली में घूमने के लिए आप लाल किला और जामा मस्जिद तथा कुतुब मीनार , और अक्षरधाम मंदिर , कनॉट प्लेस जैसी जगहों पर घूमने का मजा ले सकते हैं।

* लद्दाख :

लद्दाख भारत देश का ऐसा राज्य है जहां पर न सिर्फ दुनिया भर से बल्कि विदेशों से भी लोग घूमने के लिए आते हैं यहां पर हर साल लाखों की संख्या में टूरिस्ट शहर के शोर-शराबे से दूर इस ठंडे रेगिस्तान का आनंद उठाने के लिए यहां पर घूमने आते हैं आप भी यहां पर घूमने के लिए जा सकते हैं और यहां के वातावरण का मजा ले सकते हैं।

* सिक्किम :

भारत देश में घूमने के लिए सिक्किम भी बहुत ही खूबसूरत जगह है। सिक्किम भूटान के नजदीक स्थित है और यह जगह धीरे-धीरे सैलानियों के बीच में प्रसिद्ध होती जा रही है यहां पर याक राइड एक ऐसी एक्टिविटी है। जो यहां पर घूमने आने वाले लोगों को खूब पसंद आती है।

Related News