इंटरनेट डेस्क। हिमाचल प्रदेश का धर्मशाला अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। अगर आप नए साल के मौके पर कही पर परिवार के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यहां पर जा सकते हैं। कांगड़ा से 17 किमी की दूरी पर स्थित धर्मशाला हिमाचल प्रदेश का एक बेहद खास पर्यटक स्थल है। ये हिल स्टेशन कांगड़ा घाटी का प्रवेश मार्ग माना जाता है।

आपको यहां पर बर्फ से ढके धौलाधार पर्वत शृंखलाओं का दीदार करने का मौका मिलेगा। ये हिल स्टेशन दलाई लामा के पवित्र निवास स्थान के रूप में भी जाना जाता है। यहां पर आपको कई खूबसूरती पर्यटक स्थलों का दीदार भी करने का मौका मिलेगा। यहां का मैकलोडगंज भी अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण प्रसिद्ध है।

यहां पर पर्यटकों को बौद्ध धर्म और तिब्बती संस्कृति को सीखने और जानने का भी मौका मिलेगा। आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा।

PC: holidayrider

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News