इंटरनेट डेस्क। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित डल झील अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है। अगर आप कही पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यहां पर जा सकते हैं। कांगड़ा जिले के तोता रानी गांव के पास पर स्थित एक सुरम्य झील का दीदार करने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। गर्मी के मौसम में घूमने के लिए ये बहुत ही शानदार जगह है।

समुद्र तल से 1,775 मीटर की ऊंचाई पर स्थित ये झील पिकनिक स्पॉट के रूप में भी बहुत ही प्रसिद्ध है। पहाड़ों और ऊंचे देवदार के पेड़ों से घिरी ये झील शांत माहौल और हरी-भरी हरियाली के बीच प्रकृति की गोद में अपने परिवार के साथ बिताने की अच्छी जगह है।

आपको नड्डी तक ट्रेकिंग करके अपनी इस ट्रिप को और रोमांचक बनाने का मौका होगा। आपको आप ही अपने परिवार के साथ यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां जाने से परिवार के सभी लोगों का दिल खुश हो जाएगा।

PC: holidayrider

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News