इंटरनेट डेस्क। गर्मी के मौसम में घूमने हिसाब से गोवा बहुत ही शानदार जगह है। कपल्स को ये राज्य बहुत ही पंसद आता है। यहां पर आपको कई खूबसूरती बीचेज पर घूमने का मौका मिलेगा। आज हम आपको यहां के कोलवा बीच के बारे में जानकारी देेने जा रहे हैं, जो गोवा के मार्गाओ शहर से 6 किलोमीटर की दूरी पर दक्षिण गोवा में स्थित हैं।

ये गोवा के सबसे लोकप्रिय बीचेज में शामिल है। 25 किलोमीटर तक लम्बे क्षेत्र में फैले इस बीच की खूबसूरती में सफेद रेत चार चांद लगाती है। उत्तर में बोगामलो से लेकर दक्षिण में काबो डी राम तक कोलवा बीच का तट क्षेत्र है। यहां पर नारियल के पेड़ों को लहराते हुए आप देख सकते हैं।

आपको अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताने के लिए इस बीच पर एक बार जरूर ही जाना चाहिए। यहां जाने पर आपको बहुत ही मजा आ जाएगा। दोनों के लिए यहां का टूर यादगार साबित होगा।

PC: holidayrider

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News