इंटरनेट डेस्क। देश के कई राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी के कई सालों के रिकॉर्ड भी इस बार टूट रहे हैं। भीषण गर्मी में बड़ी संख्या में लोग हनीमून के लिए किसी शानदार जगह की तलाश में है। अगर आप भी इस प्रकार की जगह की तलाश में है तो औली जा सकते हैं।

उत्तराखंड की ये ऐसी जगह है जिसने गर्मी के मौसम में हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में काफी लोकप्रियता हासिल की है। बर्फ से ढकी पहाडिय़ों से घिरा ये पयर्टक स्थल आपको और लाइफ पार्टनर को बहुत ही पसंद आएगा। बर्फ से ढकी पर्वत चोटियां, हरी-भरी हरियाली और ताजी हवा मंत्रमुग्ध कर देने वाले दृश्य आपके हनीमून टूर को यागदार बना देंगे। आपको यहां पर अपने पार्टनर के साथ बर्फ में मस्ती करने का मौका मिलेगा। एक बार यहां पर जाने के बाद आपका बार-बार यहां जाने का मन करेगा।

इन एक्टिविटीज का आप ले सकते हैं मजा
औली की हनीमून ट्रिप के दौरान आपको स्कीइंग, कैम्पिंग, कुरी पास ट्रेक, रोपवे राइड और बर्ड वॉचिंग जैसी एक्टिविटीज का मजा लेने का मौका मिलेगा। आप इस पर्यटक स्थल पर 2 -3 दिनों में घूमने का मजा ले सकते हैं। आपको आज ही यहां का प्लान बना लेना चाहिए।

लाइफ पार्टनर के साथ इन पर्यटक स्थलों पर घूमने का मिलेगा मौका
लाइफ पार्टनर के साथ हनीमून टूर के दौरान आपको औली में बहुत से खूबसूरत पर्यटक स्थल मिलेंगे। औली में आप औली झील, कुआरी पास, नंदादेवी राष्ट्रीय उद्यान, त्रिशूल पीक, जोशीमठ और चिनाब झील आदि का दीदार कर सकते हैं।

PC: herzindagi

Related News