इंटरनेट डेस्क। अगर आपको डॉल्फिन स्पॉटिंग, सनबाथिंग, जेट स्कीइंग, विंडसर्फिंग, स्पीड बोटिंग, पैरासेलिंग, बोट राइड्स और तैराकी जैसी विभिन पानी के खेलों की गतिविधियों का आनंद उठाना पसंद है तो गोवा का प्लान बना लें। यहां पर केवेलोसिम बीच इन्हीं गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध है।

आज हम आपको गोवा के इस खूबसूरती बीच के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो राजधानी पणजी से लगभग 47 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। काली चट्टानों से भरा हुआ केवेलोसिम बीच यहां के रमणीय सफेद रेत के तटों से अलग ही है। इसकी प्राकृतिक खूबसूरती देखकर आप हैरान रह जाएंगे। ये शांत और साफ सुथरा बीच पर्यटकों को बहुत ही पसंद आता है।

यहां के शांत और खुशनुमा माहौल में नीले रंग के पानी का दृश्य देखकर आप हैरान रह जाएंगे। आपको आज ही अपने पार्टनर के साथ यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा।

PC: holidayrider

PC:नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News