चिलचिलाती गर्मी के बाद आने वाला मानसून आपको गर्मी से राहत देते हैं, मानसून में शरीर पर पड़ने वाली बूदें ऐसा महसूस कराती हैं, जैसे किसी ने गर्म तवें पर ठंडे पानी के छीटे मार दिए हो, ऐसे में मुंबई में मानसून का नजारा बादलों से घिरे आसमान में हरे-भरे स्वर्ग में बदल जाता है, ऐसे में बाइकर्स के लिए सड़क पर निकलने का यह सबसे सही समय है। मुंबई की खूबसूरत जगहों से नजदीकी इसे अविस्मरणीय बाइक ट्रिप के लिए एक आदर्श शुरुआत बनाती है। आज हम इस लेख के माध्यम से आपको इनके बारे में बताएंगे-

Google

1. लोनावाला/खंडाला

लोनावाला मुंबई से एक शानदार यात्रा प्रदान करता है। झरने और धुंध से ढकी पहाड़ियों से सजा यह मार्ग मानसून के दौरान एक शानदार नजारा बन जाता है।

2. मालशेज घाट

पश्चिमी घाटों के बीच मालशेज घाट स्थित है, जो मानसून के दौरान बाइकर्स के लिए एक स्वर्ग है। इस मार्ग पर हरियाली और रास्ते में कई झरने दिखाई देते हैं। शांत परिदृश्य और ताज़गी भरे पड़ाव आपके मन को शांति देते हैं।

Google

3. अलीबाग

चहल-पहल से भरपूर होने के बावजूद, मुंबई से नज़दीक होने के कारण अलीबाग बाइकर्स के लिए पसंदीदा जगह है। मुंबई-गोवा हाईवे पर बाइकर्स हल्की बारिश और हरियाली भरे माहौल के बीच खूबसूरत नज़ारों का लुत्फ़ उठाते हैं।

Google

4. महाबलेश्वर

आगे बढ़ने पर, महाबलेश्वर अपने मनोरम दृश्यों और स्ट्रॉबेरी के खेतों से आकर्षित करता है। हालाँकि यह यात्रा लगभग 300 किलोमीटर की है, लेकिन बाइकर्स को लुभावने नज़ारे देखने को मिलते हैं, खासकर खड़ी चढ़ाई वाले अंतिम हिस्से के दौरान।

Related News