इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको गर्मी के मौसम में घूमने के लिए एक बहुत ही शानदार जगह के बारे में जानकारी है। इसके लिए रोइंग बेस्ट जगह है, जिसे अरुणाचल प्रदेश की जान कहा जाता है। साफ-सुथरी नदियां, बर्फ से ढके पहाड़, झील व झरने इसकी खूबसूरती को बढ़ा देते हैं।

अरुणाचल प्रदेश के दिबांग घाटी में स्थित ये पर्यटक स्थल एडवेंचर से लेकर नेचर लवर्स को बहुत ही पसंद आता है। रोइंग की संस्कृति, मौसन और खान पान भारत के अन्य राज्यों से काफी अलग है। यहां पर बहुत से पयर्टक स्थल हैं। आज हम आपको उनके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

यहां की महो झील बहुत खूबसूरत है। सुंदर फूलों और पौधों के साथ घने हरे जंगल के बीच स्थित ये झील चार वर्ग किमी में फैली है। वहीं यहा पर सैली झील, भीष्मकनगर किला, हुनली और निजोमाघाट पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहते हैं। आपको आज ही यहां पर घूमने का प्लान बना लेना चाहिए।

PC: herzindagi

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News