इंटरनेट डेस्क। बहुत से लोगों की हाल ही में शादी हुई है और अपने पार्टनर के साथ गर्मी के इस मौसम में हनीमून पर जाने का प्लान बना रहे हैं। इन लोगों को किसी शानदार स्थान की तलाश है। अगर आपका भी इसी प्रकार का प्लान है तो आप बंगाल की खाड़ी में स्थित अंडमान निकोबार जा सकते हैं, जो गर्मियों में हनीमून के लिए देश की सबसे खूबसूरत और रोमांटिक जगहों में से एक है। यहां आप गर्मी से दूर अपने पार्टनर के साथ टाइम स्पेंड कर सकते हैं। यहां जाने पर आपको विदेश यात्रा जैसा अनुभव होगा। ये आईलेंड समुद्री जीवन और वॉटर स्पोट्र्स को पसंद करने वाले कपल्स को बहुत ही पसंद आएगा।

वाटर स्पोट्र्स का मजा लेने का मिलेगा मौका
आप पार्टनर के साथ सनसेट और सनराइज जैसे दिलकश नजारों का दीदार कर सकते हैं। वहीं आपको स्कूबा डाइविंग, स्नॉर्कलिंग जैसे दूसरे वाटर स्पोट्र्स का मजा लेने का भी मौका मिलेगा। यहां पर पानी के अंदर और आसपास टाइम बिताना कर अपने हनीमून टूर को यादगार बना लेंगे।

इन खूबसूरत पयर्टक स्थलों पर घूमने का भी मिलेगा मौका
यहां पर आपको कई खूबसूरती जगहों पर भी घूमने मा मौका मिलेगा। यहां आप अपने पार्टनर के साथ हैवलॉक द्वीप, राधा नगर बीच, एलिफेंट बीच, सेलुलर जेल, नील आईलेंड, रॉस आईलेंड, राजीव गांधी वाटर स्पोट्र्स काम्प्लेक्स आदि खूबसूरत जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा। यहां पर आप वाटर स्पोट्र्स, बीच ट्रेकिंग और शॉपिंग का भी मजा ले सकते हैं। आप 6- 10 दिनों का का समय निकालकर यहां पर घूमने जाएं।

PC: herzindagi

Related News