इंटरनेट डेस्क। केरल अपने पर्यटन स्थलों के कारण पुरी दुनिया में प्रसिद्ध है। यहां का अल्लेप्पी पर्यटन के हिसाब से विशेष महत्व रखता है। इसे पूर्व का वैनिस भी कहा जाता है। इस स्थान की असीम सुंदरता यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

इस स्थान पर नारियल के पेड़ों से होकर गुजरती नौकाएं आपको एक अलग ही आनंद का अनुभव कराएंगी। यहां के लोगों का सादगी से भरा जीवन भी अपको बहुत ही पसंद आएगा। इस स्थान पर आपको केरल के पारंपरिक भोजन का स्वाद लेने का भी मौका मिलेगा। इस स्थान की बोट रेस भी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहती है।

केरल का ये स्थान कई अद्भुत दृश्य और खूबसूरत समुद्री तट के लिए विश्व प्रसिद्ध है। इस कारण एक बार सर्दी के मौसम में आपको भी केरल के इस स्थान की सैर जरूर ही करनी चाहिए।

Related News