जब भी कुछ अजीबोगरीब खाने की बात आती है तो सबसे पहले हमारे जहन में चीन या हांगकांग का नाम आता है। लेकिन भारत में भी बेहद ही अजीब व्यंजन परोसे जाते हैं जिनके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। ये डिशेस भारत के आम व्यंजनों से बिल्कुल भिन्न है और इन्हें पकाया भी कुछ अलग तरीके से ही जाता है।


ब्लैक राइस, केरल

क्या आपने ब्लैक राइस के बारे में सुना है। जी हां, केरल, मणिपुर और बंगाल की कुछ जगहों पर इसे खूब पसंद किया जाता है। ब्लैक राइस कई पोषक तत्वों के लिए भी प्रसिद्ध है।

जदोह, मेघालय

जदोह डिश भारत के मेघालय राज्य के उत्तर पूर्व में पाई जाती है। ये डिश जैतिया जनजाति के बीच काफी अधिक पॉपुलर है। इस व्यंजन को चावल के साथ सूअर के मांस या चिकन के मांस को मिलाकर तैयार किया जाता है। इसे खून और चिकन के साथ पकाया जाता है।


चाप्रह, छत्तीसगढ़

चाप्रह एक तरह का व्यंजन है जिसे लाल चीटियों के अंडे और कुछ मसालों के साथ तैयार किया जाता है। छत्तीसगढ़ के लोग लाल चींटियों की तीखी और मसालेदार चटनी खाना पसंद करते हैं। चींटी की चटनी यहाँ पर बहुत प्रचलित है।

डॉग मीट, नागालैंड

लोग घरों में कुत्तों को पालते हैं लेकिन देश के कुछ हिस्सों में लोग कुत्ते का मांस खाना पसंद करते हैं। नागालैंड में ऐसे व्यंजन खाए जाते हैं जिनमें कुत्ते, मकड़ी, बीफ, सूअर का मांस, केकड़े और हाथी का मांस शामिल है। नागालैंड, मिजोरम और मणिपुर के आदिवासी समुदायों के बीच ये बहुत पसंदीदा है।


फ्रॉग लेग्स, सिक्किम

पूर्व भारत में एक ऐसा राज्य है जहां लोग फ्रॉग लेग यानी मेंढक की टांग को खाना पसंद करते हैं। पूर्व भारत के सिक्किम राज्य में ऐसे कई समुदाय के लोग है जो इसे मुख्य भोजन मानते हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि इसे खाने से पेचिश और अन्य पेट की बीमारियां दूर रहती हैं।


बेबी शार्क करी, गोवा

बेबी शार्क करी गोवा के सबसे मशहूर व्यंजनों में शामिल है। बहुत से लोग यहाँ आ कर इस का आनंद लेते हैं। ये डिश काफी महंगी भी होती है।


दोह खलिह, मेघालय

दोह खलिह एक ऐसा व्यंजन है जिसे सूअर के मांस के साथ प्याज और मिर्च डालकर सलाद के रूप में खाया जाता है। यह व्यंजन मेघालय के लोगों को बेहद स्वादिष्ट लगता है। इस व्यंजन को सूअर के दिमाग की करी के रूप में बनाकर रोटी के साथ भी खाया जाता है।

Related News