सर्दियों का मौसम आते ही सभी घूमने जाने का प्लान बनाने लगते हैं। ऐसे में अगर आप एडवेंचर के शौक़ीन है तो ट्रैकिंग सबसे अच्छा विकल्प है। भारत में ऐसी कई जगहे हैं जहाँ पर आप अपनी छुट्टियां बिता सकते हैं और ट्रैकिंग का लुत्फ़ उठा सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ बेस्ट ट्रैकिंग पॉइंट्स के बारे में जहाँ का अनुभव आप भूल नहीं पाएंगे।

गोमुख तपोवन ट्रेक

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में मौजूद गोमुख तपोवन ट्रेक ट्रैकिंग करने के लिए सबसे बेस्ट है। आप माउंट शिवलिंग की चोटी देख पाएंगे। अगर आप हिमालय के पहाड़ों को देखना चाहते हैं तो आपके लिए गोमुख तपोवन ट्रेक सबसे अच्छा ऑप्शन है।

गोइचा ला

गोइचा ला ट्रैक सिक्किम में है। यहाँ के नजारे बेहद खूबसूरत है। आप यहां से हिमालय की चोटियों को को बेहद नजदीक से देख सकते हैं साथ ही कंचनजंगा पर होने वाले सूर्योदय को देख सकते हैं और सुकून का अनुभव कर सकते हैं।

किन्नर कैलाश ट्रेक

किन्नर कैलाश ट्रेक भारत और तिब्बत की सीमाओं में पूरी तरह फैला हुआ है। यहाँ का नजारा बेहद ही खूबसूरत होता है। यहाँ पर आपको हजार वर्षों पुरानी बौद्ध संस्कृति के बारे में जानने और समझने का मौका मिलेगा।

त्रियुंड ट्रैक

आप हिमाचल के त्रियुंड ट्रैक पर जा सकते हैं। ये मेक्लोडगंज के पास से शुरू होता है और आपको घने जंगलों तक ले जाता है। ये ट्रैक एडवेंचर की चाह रखने वालों के लिए बेस्ट है।

वैली ऑफ फ्लावर्स ट्रेक

उत्तराखंड का वैली ऑफ फ्लावर्स ट्रेक बेहद ही खूबसूरत है और इसे अब वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल कर दिया गया था। यहाँ पर हजारों लोग ट्रैकिंग के लिए आते हैं और खूबसूरत नजारों का आनंद लेते हैं।



कश्मीर ग्रेट लेक्स ट्रेक

कश्मीर अपने आप में एक खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस है और यहां के लेक्स ट्रेक को लोग धरती पर स्वर्ग का अनुभव भी कहते हैं। कश्मीर ग्रेट लेक्स ट्रेक में आप बर्फ से ढके खूबसूरत पहाड़ों और हरे-भरे मैदानों को देख सकते हैं।

Related News