शादियों का सीजन चल रहा है और ऐसे में कपल्स अपनी हनीमून डेस्टिनेशंस को लेकर भी विचार कर रहे होंगे कि उन्हें कहाँ जाना चाहिए। उत्तराखंड एक ऐसे जगह हैं जिसे कपल्स बेहद पसंद करते हैं और सर्दी के मौसम में इस हिल स्टेशन की यात्रा करना बेहद ही अच्छा अनुभव है। इसलिए आज हम आपको उत्तराखंड की कुछ रोमेंटिक डेस्टिनेशंस के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ की यात्रा कर आप अपने हनीमून को खास बना सकते हैं।

नैनीताल

खूबसूरत झीलों की नगरी नैनीताल खूबसूरत जगहों और अद्भुत अनुभवों का एक प्यारा शहर है। यहाँ पूरे साल ही अच्छा मौसम रहता है। नैनी झील इसकी सुंदरता में चार चांद लगा देती है। हर साल लाखों करोड़ों लोग यहाँ घूमने आते हैं। नव दंपतियों के लिए ये जगह एकदम बेस्ट है। यह एक बजट डेस्टिनेशन है, लेकिन आप नैनीताल में सबसे अच्छे रिसॉर्ट्स को चुनकर एक लक्जरी हनीमून की योजना भी बना सकते हैं।


चोपता

चोपता उत्तराखंड का रोमांटिक हिल स्टेशन है। ये बेहद ही खूबसूरत नजारों से घिरा है। यह हिल स्टेशन दिल्ली से महज 424 किलोमीटर दूर है। यहाँ की सुंदरता देखते ही आपका मन मोह लेगी। चोपता घाटी के पास ही कंचुला कोरक कस्तूरी मृग अभ्यारण्य है। अगर आप एक वन्यजीव प्रेमी है तब तो आपको यहाँ जरूर जाना चाहिए।

औली

उत्तराखंड स्थित औली गांव अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच झील और झील किनारे का सनसेट यहां की सुंदरता में चार चांद लगा देता है। कपल्स के लिए ये जगह एकदम बेस्ट है। यहाँ पर आप एडवेंचर्स एक्टिविटीज भी कर सकते हैं। यहां आप रोमांटिक गोंडाला की सवारी, स्काईकिंग और आर्टिफिशल झील के किनारे बैठ ढलते सूरज को देख सकते हैं।

कौसानी

कौसानी उत्तराखंड राज्य का एक छोटा-सा गांव है। लेकिन ये बेहद ही खूबसूरत है जो टूरिस्ट्स को अपनी ओर आकर्षित करता है। नेचर लवर्स खासतौर पर यहां आते हैं। यह उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में स्थित है। अगर आप यहाँ आते हैं तो हिमालय की खूबसूरत चोटियों और वादियों को निहार सकते हैं। इसके अलावा आप नंदा देवी के दर्शनों के लिए जा सकते हैं। कौसानी टी-एस्टेट, सुमित्रानंदन पंत गैलरी, सोमेश्वर, पिन्नाथ, रुद्रधारी फॉल्स और गुफा की सैर करना ना भूलें।


फूलों की घाटी

उत्तराखंड के गोविंद घाट से कुछ किलोमीटर की ट्रेकिंग करने के बाद वैली ऑफ फ्लावर्स की यात्रा कर सकते हैं जो बेहद ही खूबसूरत है और आपका मन मोह लेगा। यहाँ पर ट्रेवल कर के आप अपनी ट्रिप को खास बना सकते हैं।

Related News