ट्रेन के सफर के लिए जब हम टिकट बुक करते हैं तो सभी अपना कन्फर्ट टिकिट देखना चाहते हैं। रेलवे ने टिकट बुकिंग और बर्थ के लिए कुछ नियम भी बनाए हैं जिसके बारे में सभी को जानकारी नही होती है। आज हम आपको इस बारे में जानकारी देने जा रहे हैं कि मिडिल बर्थ मिले तो आपको क्या करना चाहिए।

लोअर बर्थ वाले मुसाफिर अक्सर देर रात तक बैठे रहते हैं लेकिन इस बारे में आपको जान लेना जरुरी है जिस आपको परेशानी ना हो। नियमों की जानकारी रखना भी बेहद जरूरी है।

मिडिल बर्थ के लिए सोने का नियम

रेलवे के नियम के मुताबिक, मिडिल बर्थ वाला यात्री अपनी बर्थ पर 10 बजे रात से सुबह 6 बजे तक ही सो सकता है। इस से पहले उसके बर्थ खोलने पर आप उसे रोक सकते हैं।


दो स्टॉप का नियम

अगर आप की ट्रेन छूट जाती है तो TTE अगले दो स्टॉप या अगले एक घंटे तक आपकी सीट किसी और यात्री को अलॉट नहीं कर सकता है।


यात्रा को बढ़ाना
कई बार पीक सीजन के दौरान आप जिस स्टेशन तक जाना चाहते हैं वहां की टिकट आपको नहीं मिलती है। इसके लिए आप कुछ स्टेशन पहले की टिकट ले सकते हैं और स्टेशन पर पहुंचने से पहले TTE को सूचित करके अपनी यात्रा को बढ़ा सकता हैं।

Related News