इंटरनेट डेस्क। नेशनल हाईवे और एक्सप्रेस-वे पर यात्रा करने के लिए लोगों को टोल टैक्स देना होता है। आपको यात्रा के दौरान बहुत से टोल टैक्स मिल जाएंगे। एक्सप्रेस-वे और हाईवे पर ये टोल बूथ पर आपके वाहन को रोककर टोल टैक्स वसूला जाता है। क्या आपको पता है एक्सप्रेस-वे और हाईवे टोल बूथ पर बहुत से लोगों को टोल टैक्स नहीं देना पड़ता है? आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देेने जा रहे हैं।

एक्सप्रेस-वे और हाईवे टोल बूथ पर देश के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, चीफ जस्टिस, लोकसभा अध्यक्ष, हाईकोर्ट के जज, मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधान परिषद या विधानसभा अध्यक्ष, भारत सरकार के सचिव को टोल में छूट प्रदान की जाती है।

उन्हें टोल बूथ पर किसी भी प्रकार का टैक्स नहीं देना पड़ता है। वहीं सेना के अधिकारियों और सेना के उन जवानों को भी टोल टैक्स में छूट मिलती है। वहीं नेशनल हाईवे पर आपात सेवाओं वाली सभी गाडिय़ों से भी टोल टैक्स नहीं लिया जाता है।

PC: abplive

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।


Related News