आज का राशिफल ; आज चंद्रमा पर शनि की सीधी की नज़र पड़ रही है। इसका सीधा प्रभाव से मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक और मकर राशि पर पड़ रहा है। इस योग के प्रभाव से इन पांच राशि वाले लोगों के काम आज उनके हित में होंगे। आज आप लेन-देन और निवेश के मामलों में भाग्यशाली हो सकते है। वहीं कुछ राशियों के लिए आज का दिन भारी हो सकता है। उनके बिगड़े हुए काम बन सकते है। तो चलिए जानते है कि इन राशि वाले लोगों के लिए कैसा रहेगा , आज का दिन।

मेष राशि - आज आपकी सेविंग बढ़ेगी। ऑफिस से जुडी कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। आज आपकी तरक्की के मौके भी सामने आएंगे।
घर - परिवार किसी बात लेकर अनबन भी हो सकती है। आपको पूरे दिन संभलकर रहना होगा। अपने गुस्से को कंट्रोल करें।

कर्क राशि - किसी पुरानी बात को लेकर आज पुरे दिन चिंचित रहेंगे। ऑफिस में आज आपके काम को लेकर आपके साथ के लोगों से मदद मिल सकती है।
करियर के लिहाज से आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आज कई लोगों को आपसे महत्वाकांक्षाएं ज्यादा रहेंगी। कई दिनों से सोच रहे काम को आज पूरा करने की कोशिश करेंगे। लेकिन कुछ मामलों में आपको असफलता मिल सकती है।

कन्या राशि - किसी नए काम की शुरुआत आज आप कर सकते है। सोचे हुए काम आज आपके हित में पुरे हो सकते है। आप आपका निवेश का मन बन सकता है। जीवनसाथी के साथ हुए झगड़े को सुलझाने में पहल और कोशिश आपको करनी होंगी। किसी की मदद करने से आज आपको कोई बड़ा फायदा भी मिल सकता है।

वृश्चिक राशि - आज आप खुद के फैसले खुद करते हुए नज़र आएँगे। आज आप पुरे उत्साह में रहेंगे। घर - परिवार के लोग आपके काम प्रभावित रहेंगे। उत्साह, उम्मीद और आत्मविश्वास के दम पर आप कोई जोखिम उठा सकते है। आज बिना सोचे - समझे खर्चा करने से आपको बचना होगा। आज किसी से लव प्रपोजल भी मिल सकता है।

मकर राशि - किसी पर ज़्यादा विश्वास करना आपके लिए भारी पड़ सकता है। दूसरों पर भरोसा करने से पहले खुद सोच लें। आज आपके बातों और व्यवहार से घर - परिवार के लोग नाराज भी हो सकते है। आपकी बात या आदत से किसी को कोई बड़ी गलतफहमी हो सकती है। करियर के हिसाब से आज पढ़ाई में आपका मन लगा रहेगा। आज आपके लिए विवाह के प्रस्ताव भी आ सकते है।

Related News