आज का राशिफल ; ज्योतिषचार्य के अनुसार आज बृहस्पति के प्रभाव से शुभ योग बन रहा है। इसके प्रभाव से कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक और धनु राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन है। आज काम धंधे और ऑफिस में मन लगेगा। इसके अलावा पैसों से जुड़ी उलझन आज खत्म हो सकती है। तो चलिए जानते है कि इन राशि वाले लोगों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

कर्क राशि - आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज ज़्यादातर काम आपके हित में ही रहेंगे। घर - परिवार में आपके काम को लेकर अनबन हो सकती है। करियर के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। इससे जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। ऑफिस में आज आपकी दिनचर्या में कुछ बदलाव भी हो सकते है।

कन्या राशि - आज आप भावनात्मक तौर पर उदास हो सकते है। इसमें आपका जीवनसाथी आपको पॉजिटिव बातचित से मूड ठीक करने की कोशिश कर सकता है। आज होने वाली कोई खास बातचीत आपको भविष्य के लिए अच्छा इशारा दे सकती है। आज आपकी मुलाकात आपके पुराने और खास दोस्तों के साथ हो सकती है।

तुला राशि - कुछ नए आइडियाज आज आपके मन में आ सकते है। आज आपके विवाह के प्रस्ताव भी कही से आ सकते है। ऑफिस में किसी बात को लेकर आपका मनमुटाव बन सकता है। करियर के हिसाब से आज आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। आज आप मानसिक रूप से एक्टिव रहेंगे। आज कहीं घूमने का प्लान भी बन सकता है।

वृश्चिक राशि - आज आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरुरत पद सकती है। किसी अचानक से कोई परेशानी का सामना भी हो सकता है। घर - परिवार के साथ आज आप अच्छा समय बिता पाएंगे। कई दिनों से चल रही प्लानिंग आज पूरी हो सकती है। दोस्त और प्रेमीजन आपके लिए मददगार साबित हो सकते है।


धनु राशि - आज आपके जीवनसाथी के साथ आपके मधुर संबंध रहेंगे। ऑफिस में आज आपको अपने मुताबिक काम करने का अच्छा मौका आज आपको मिल सकता है। ऑफिस में आपके काम को लेकर आज आपकी प्रशंसा भी होगी। करियर में आ रही परेशानी आज खत्म हो सकती है। आज आपको अपने खान-पान पर कंट्रोल रखना होगा। जो कोशिशें आप करेंगे वो आज सफल हो सकती है। कुछ मामलों में खुद की ही आदतों से आप परेशान भी हो सकते है।

Related News