आज का राशिफल ; ज्योतिषचार्य के अनुसार आज ग्रह - नक्षत्रों में बुध और चंद्रमा एक - दूसरे के सामने है। जिसके प्रभाव से आज एक अशुभ योग बन रहा है। इस का असर वृष, कन्या, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों पर पड़ सकता है। इन राशि वाले लोगों पर आज के अशुभ योग का असर दिखाई देगा।
आज इन राशि वाले लोगों के लिए आज बनते काम बिगड़ सकते है। नए काम की शुरुआत आज इन पांच राशि वाले लोग टाल दे तो अच्छा हो सकता है। तो चलिए जानते है कि इन राशि वाले लोगों के लिए कैसा रहेगा , आज का दिन

वृष राशि - जल्दबाजी या लापरवाही के कारण आज के काम बिगड़ सकते है। आज के दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। ऑफिस की दिनचर्या में आज बदलाव आ सकता है। नए काम को शुरू करने से पहले आपको आज सोच विचार कर लेना चाहिए। करियर के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा रहेगा।

कन्या राशि - आज आपका निवेश पर मन बनेगा, आज आप खरीददारी करेंगे। आज आप पुरे दिन घर के काम काज में व्यस्त हो सकते है। नए आइडिया - सोच - विचार आज आपके मन में आएँगे। आपका पूरा ध्यान पैसों और घरेलू मामले को सुलझाने पर रहेगा। व्यस्तता के कारण आपकी परेशानी बढ़ सकती है।


मकर राशि - आज आर्थिक स्थिति में परेशानी उठानी पड़ेगी। घर - परिवार के लोग आज आपका पूरा सहयोग करेंगे। विवाह के प्रस्ताव आज आपको मिल सकते है। कई दिनों से सोच - विचार कर रहे बात को घर वालों को कह पाने में आपको परेशानी भी महसूस हो सकती है। किसी तरह का कन्फ्यूजन, उलझन और भाग-दौड़ जैसी स्थिति भी बन सकती है।

कुंभ राशि - आज ज़्यादा भाग-दौड़ के कारण आप का मूड खराब हो सकता है। किसी करीबी व्यक्ति से भी अनबन हो सकती है। कोई पुराना मुद्दा बिच में आ सकता है। करियर के लिए आज का दिन आपका शुभ दिन है। करियर से जुड़े हुए काम आपके बन सकते है।

मीन राशि - आज के दिन की शुरआत आज अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आज मधुर संबंध बनेगे। कई दिनों से चल रही परेशानी आज खत्म हो सकती है। घर - परिवार के लोग आपके काम को लेकर प्रभावित होंगे। करियर के लिए आज का दिन आपका अच्छा रहेगा।

Related News