इंटरनेट डेस्क। हिन्दू धर्म के पवित्र महीनों में से एक सावन का महीना शुरू हो चुका है। यह महीना भोलेनाथ को समर्पित है। ऐसा कहा जाता है कि यह महीना भोलेनाथ को बहुत प्रिय है और इस महीने में वे अपने भक्तों से प्रसन्न होकर उनकी हर मनोकामना पूरी करते है। सावन का महीना अविवाहित लोगों खासकर लड़कियों के लिए बहुत महत्व रखता है। माना जाता है कि इस महीने में भोलेनाथ की पूजा करने से अच्छा और मनपसंद जीवनसाथी मिलता है।

सावन के महीने में कुंडली में जल तत्व की अधिकता होती है। यह पारिवारिक जीवन का प्रमुख तत्व है। सावन के महीने में मंगल दोष, गृहं योग या विवाह में देरी से बचा जा सकता है। इस महीने में आप भगवान शिव और पार्वती की पूजा करके अपना भाग्य बदल सकते हैं और विवाह में आ रही हर प्रकार की समस्या को दूर कर सकते है।

इस समस्या को दूर करने के लिए आपको सावन के महीने रोजाना पीले रंग के कपड़ें पहनने चाहिए। शिव-पार्वती को माला चढ़ाएं। शाम के समय शिव और पार्वती की पूजा करें। 108 बार के लिए "ॐ गौरि शंकराय नमः" मंत्र का जाप करें। यह उपाय सावन में लगातार नौ दिनों के लिए करें।

पीले रंग के वस्त्र पहनकर शिवजी की पूजा करें। शिवलिंग पर इत्र चढ़ाएं। इसके बाद शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हुए 108 बार 'ॐ पार्वतीपत्ये नमः' मंत्र का जाप करें। लगातार नौ दिनों तक यह उपाय करने से आपकी हर मनोकामना पूरी होगी।

बेलपत्र भोलेनाथ की पसंदीदा वस्तुओं में से एक है। सावन के महीने में 108 बेलपत्र लेकर इस पर चंदन से 'श्री राम' लिखें और इन्हें शिवलिंग पर चढ़ाएं। इस दौरान 'ॐ नमः शिवाय:' मंत्र का जाप करें। यह उपाय सावन में हर सोमवार के दिन करें। ऐसा करने से आपके विवाह में आ रही हर बाधा दूर होगी।

Related News