लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों कई लोगों के फेस गर्दन और हाथों पर तिल के निशान होते हैं, जो दूर से ही लोगों को दिखाई दे जाते हैं। दोस्तों कई बार चेहरे पर दिखाई देने वाले तिल के कारण खूबसूरत भी कम हो जाती है, जिस कारण कई बार लोगों को परेशानी भी होने लगती है। दोस्तों कई लोग चेहरे पर दिखाई देने वाले तिल के निशानों से छुटकारा पाने के लिए कई तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट और अंग्रेजी दवाइयों का उपयोग करते हैं, लेकिन खास फायदा नहीं मिलता है। हम आपको बता दें कि आयुर्वेद में तिल के निशान हटाने के कई देसी तरीके बताए गए हैं। आज हम आपको उन्हीं में से कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।

1.दोस्तों आयुर्वेद के अनुसार त्वचा पर दिखाई देने वाले तिल के निशान को हटाने के लिए आप दो बड़े लहसुन को पीसकर तिल पर अच्छे से लगा ले और रात भर के लिए छोड़ दे। दोस्तो निरंतर तौर पर इस नुस्खे का उपयोग करने पर कुछ ही दिनों में तिल का निशान गायब हो जाएगा।

2.तिल का निशान हटाने के लिए आप अरंडी के तेल में चुटकी भर ब्रेकिंग सोडा मिलाकर तिल पर लगा ले और रात भर के लिए रहने दे। सुबह उठकर साफ पानी से धो लें। रोजाना इस नुस्खे का उपयोग करने पर कुछ दिनों में तिल का निशान जड़ से समाप्त हो जाएगा।

Related News