दोस्तों, ज्योतिषशास्त्र में राशियों तथा अलग-अलग ग्रहों के स्वामियों के बारे में उल्लेख ​है। धर्मशास्त्रों में वर्णित है कि अगर दिन के हिसाब से तिलक लगाया जाए तो संबंधित ग्रह को अनुकूल बनाया जा सकता है। इस स्टोरी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस दिन कौन से रंग का तिलक लगाना फलदायी होता है।

- सोमवार के स्वामी ग्रह का चंद्रमा है। इसलिए इस दिन श्रीखंड चंदन अथवा दही का तिलक करें। ऐसा करने से दिमाग शांत और शीतल बना रहता हैै।

- मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है। मंगवार का स्वामी ग्रह मंगल है। इस दिन लाल चंदन या चमेली के तेल में घुला हुआ सिंदूर का तेल लगाने से ऊर्जा मिलती है। इसके अलावा कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होती है।

- बुधवार का दिन बुध ग्रह का होता है। इसके स्वामी गणेश जी हैं। भगवान गण​पति को सिंदूर का तिलक प्रिय है। ऐसा करने से जातक को सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है।

- बृहस्पतिवार के दिन केसर या हल्दी का तिलक लगाने से गुरू का शुभ प्रभाव पड़ता है। ऐसा करने से आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

- शुक्रवार के स्वामी शुक्र ग्रह हैं। इस दिन सिंदूर अथवा रक्त चंदन का तिलक लगाने से दांपत्य जीवन खुशहाल रहता है।

- शनिवार का दिन शनिदेव का माना गया है। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए इस दिन लाल चंदन का तिलक लगाएं।

- रविवार के स्वामी सूर्य हैं। इस दिन श्रीखंड चंदन अथवा रक्त चंदन लगाना चाहिए। जीवन सुखमय बन जाता है।

Related News