ज्योतिषशास्त्र में कुछ उपाय ऐसे बताए गए हैं जिन्हें करने से से घर पर मां लक्ष्मी की कृपा बानी रहती है, वैसे सुबह की ऊर्जा हमेशा सकारात्मक होती है। ऐसी मान्यता है कि सुबह के वक्त किया गए कोई भी काम सफल होता है , सुबह के वक्त किए गए उपाय भी कारगर सिद्ध होते हैं।


1. पहला उपाय

घर में निर्धनता और धन हानि का एक कारण नकारात्मक ऊर्जाएं भी होती हैं। यदि घर की ऊर्जा सकारात्मक रहती हैं तो धन हानि नहीं होती साथ ही घर के लोग तरक्की भी करते हैं। पहला उपाय आपको तांबे के लोटे और तुलसी की पत्तियों के साथ करना है। सुबह 9 बजे से पहले स्नान कर लें और इसके बाद एक तांबे के लोटे में जल भरकर इसमें तुलसी की पत्तियां डालें। इस पानी को घर के सभी कोनों में और मुख्य द्वार पर छिड़कें।

2. दूसरा उपाय

घर में तुलसी का पौधा अवश्य रखना चाहिए और प्रतिदिन स्नान के बाद तुलसी के पौधे में जल चढ़ाना चाहिए। जल चढ़ाते वक्त भगवान विष्णु के मंत्र, ऊँ. नमो भगवते वासुदेवाय का जाप करना चाहिए। विष्णु भगवान समृद्धि और लक्ष्मी का कारक हैं। ऐसा प्रतिदिन करने से दरिद्रता दूर होती है। यह उपाय घर का कोई भी सदस्य कर सकता है।

3. तीसरा उपाय

अग्नि को शक्ति का प्रतीक माना जाता है इसलिए घर में रोज़ सुबह शुद्ध घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से देवता प्रसन्न होते हैं और जिस घर में देवताओं का वास होता है वहां लक्ष्मी माता की कृपा होती है।

4. चौथा उपाय

रोज़ सुबह तांबे के लोटे में लाल सिंदूर डालकर सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए। ऐसा करने से सोया हुआ भाग्य भी चमक जाता है और व्यक्ति के सभी कार्य बनने लगते हैं। सुबह का अर्थ 7 से 8 बजे के बीच है। 10 बजे इस उपाय को करने से पूरा फल नहीं मिलता।

Related News