हिंदू धर्म में भगवान श्री गेणश को गणाध्यक्ष और मंगलमूर्ति भी कहा जाता हैं। सभी देवताओं में यह प्रथम पूज्य हैं। भगवान गणेश स्वयं रिद्धि-सिद्धि के दाता और शुभ-लाभ के प्रदाता हैं। किसी भी शुभ कार्य शुरू करने से पहले जातक गणपति महाराज की पूजा जरूर करते हैं।

बुधवार का दिन भगवान गणेश का माना गया है। इस दिन सच्चे मन से भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना करने से जातक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। सिद्धि विनायक अपने भक्तों के संकट, दरिद्रता तथा रोग-दोष आदि दूर करते हैं।

बता दें कि भगवान श्री गणेश को प्रसन्न करने के लिए बुधवार के दिन विशेष रूप से पूजा-आराधना करनी चाहिए। इस स्टोरी में गणपति महाराज से जुड़े कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं, जिसे बुधवार के दिन करने से आपकी समस्याओं का निवारण हो जाएगा।

- अगर आप के घर में हमेशा नकारात्मक ऊर्जा की मौजूदगी रहती है, तो चिंता मत करें। इसके लिए बुधवार के दिन अपने घर में श्री गणेश जी की सफेद रंग की मूर्ति स्थापित करें। ऐसा करने से हमेशा-हमेशा के लिए आपके घर की सभी नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाएगी।

- यदि आपको परिश्रम के मुताबिक धन नहीं​ मिलता है, जिससे की आप संतुष्ट रह सकें तो बुधवार ​के दिन भगवान श्रीगणेश की विधिवत पूजा-अर्चना करें। पूजा के बाद गणपति महाराज को गुड़ और घी का भोग लगाएं। तत्पश्चात इस भोग को गाय को खिला दें। इस उपाय से आपको फायदा मिलेगा।

Related News