जब भी बात घी की आती है तो हम सब को लगता है कि घी तो हमारा वजन बढ़ा देगा। लेकिन असल में ऐसा नहीं है बल्कि देसी घी से तो पाचन स्वस्थ रहता है और आपको वजन घटाने में भी मदद मिलती है। तो आइये जानते हैं देसी घी के फायदों के बारे में:

ज्यादा फ़ास्ट फ़ूड खाने की वजह से हमारा पाचन तंत्र खराब हो जाता है और अक्सर कब्ज जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है। देसी घी कब्ज जैसी समस्या को दूर करने में बहुत फायदेमंद होता है। घी का सेवन करने से शरीर के विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते हैं और कब्ज की समस्या से राहत मिलती है।

घी के सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं। घी से सेवन से हमारे शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी हो जाती है और हड्डियां मजबूत होने लगती है।

देसी घी से रोजाना फेस की मसाज करने से त्‍वचा की खोई नमी वापस आ जाती है।

Related News