इंटरनेट डेस्क। सूंदर दिखन सिर्फ महिलाओं का काम है ऐसा सोचना गलत है, आजकल पुरुष भी अपने स्किन या हेयर केयर,को लेकर काफी एक्टिव रहते है। अगर पुरुष भी हैंडसम और आकर्षक लुक पाना चाहते हैं तो लड़कियों के कुछ ब्‍यूटी ट्रिक्‍स हैं जिन्‍हें अपना सकते हैं। इससे आप लोगों से अलग दिखेंगे साथ ही आपका आत्‍मविश्‍वास भी बढ़ेगा। तो आप अपने बिजी लाइफ से थोड़ा समय निकालिए और इन 4 तरीकों से खुद को हैंडसम बनाइए।

परफ्यूम: परफ्यूम लड़का हो या लड़की हर किसी के वार्डरोब का खास हिस्सा होता है। लड़के अपने वार्डरोब में बॉडी मिस्ट या यूडी कोलोन जरूर रखते हैं। नहाने के फौरन बाद वह इन्हें शरीर पर लगाते हैं और दिनभर उनके शरीर से भीनी-भीनी खुशबू आती है।

आईब्रो प्लकर: आईब्रो का शेप सही हो तो चेहरा भी आकर्षक दिखता है। आईब्रो प्लकर सिर्फ आपको लड़कियों के किट में ही नहीं बल्कि लड़के भी अपने अलमारी में आईब्रो प्लकर रखने है ताकि जब भी आईब्रो का शेप बिगड़े,वो उसे सेट कर सकें।

फेसवॉश: लड़कों की अलमारी में फेयरनेस क्रीम भले ना हो लेकिन फेस वॉश जरूर होता है। लड़कियां एक बार भले ही सोप से काम चला लें, लेकिन लड़के अपने लुक्स को लेकर गंभीर होते हैं वे इस मामले में कोई समझौता नहीं करते। वैसे भी आजकल लड़कियों से ज्यादा लड़के अपने ब्यूटी के लेकर सकर्त रहते है।

ट्रिमर: वैसे भी आजकल लड़के अपने दाढ़ी को लेकर काफी एक्सपेरिमेंट करते रहते है। जिन लड़कों के चेहरे पर बेतरतीब ढंग से दाढ़ी आती है, उन्हें क्लीन शेव रखना चाहिए। मगर जिनके चेहरे पर घनी दाढ़ी उगती है और वे मैच्योर लुक चाहते हैं उन्हें अपनी दाढ़ी ट्रिम करते रहना चाहिए। कई पुरुष अपने ट्रैवल किट में इलेक्ट्रॉनिक ट्रिमर रखते हैं।

Related News