इंटरनेट डेस्क। किसी भी व्यक्ति के लिए उसकी नौकरी बहुत जरुरी होती है। इस नौकरी के लिए ही व्यक्ति पढ़ाई जैसे कई कड़े प्रयास करता है। कई बार ऐसा होता है कि व्यक्ति को नौकरी को जल्दी मिल जाती है लेकिन इसके बावजूद उसकी वित्तीय समस्याएं खत्म नहीं होती है।

इसका सबसे बड़ा कारण सैलरी का कम होना माना जाता है। आपकी इस समस्या को दूर करने में वास्तु शास्त्र आपकी मदद कर सकता है। जी हाँ, अगर आप अपने कार्यस्थल पर कुछ साधारण वास्तु नियमों का पालन करते है तो इस से आपको सैलरी बढ़ने में मदद मिल सकती है। आइये जानते है उन वास्तु उपायों के बारे में -

वास्तु के अनुसार, कार्यस्थल पर आपकी सीट के पीछे दीवार होना जरुरी होता है। यह दीवार आपके लिए सहयोग का प्रतिनिधित्व करती है। आप इस दीवार पर पहाड़ों की तस्वीर लगा सकते है। यह तस्वीर इस सहयोग को और भी मजबूत करती है।

अगर आपकी सीट के सामने का क्षेत्र खुला हुआ है तो यह वास्तु के अनुसार आपके करियर के लिए बहुत अच्छा है। इस तरह आपके मन में नए विचार आते रहते है।

कार्यस्थल पर आपका टेबल हमेशा आयताकार या वर्गाकार ही होना चाहिए। लकड़ी का फर्नीचर सबसे अच्छा माना जाता है। इसके अलावा अगर कार्यस्थल पर आपका टेबल टूटा हुआ है तो इसे तुरंत ठीक करवाएं।

आप अपने कार्यस्थल के दक्षिण-पूर्व हिस्से में लैंप रख सकते है। यह आपके लिए सौभाग्य और धन को आकर्षित करता है।

Related News