इंटरनेट डेस्क। हिन्दू धर्म के अनुसार दोस्तों आपको बता दे की मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करते है लेकिन इस दिन मंगल देव का भी बहुत बड़ा महत्व है। मंगल देव को वैवाहिक जीवन उन्नत होने का कारक माना जाता है।

माना जाता है कि यदि जातक की जन्म कुंडली में मंगल पांचव, चैथे, बारहवें आदि स्थान में हो तो जातक मंगली होता है। ऐसे में ज्योतिषी जातक को मंगल दोष के निवारण की बात कहते हैं।

शास्त्रों के अनुसार दोस्तों आपको बता दे की मंगल देव के भारत में अतिप्राचीन और सर्वाधिक मान्य मंदिरों में उज्जैन का ही मंदिर है। जहां भात पूजा का आयोजन होता है। यहां मंगल देव के शिव स्वरूप में ही पूजन होते हैं। यहां भात पूजा का विधान है।

दोस्तों आपको बता दे की मंगल देव को रक्त वर्ण कहा जाता है इसलिए मंगल देव का लाल कंकू, लाल पुष्प, गुलाब आदि से अभिषेक किया जाता है। दोस्तों माना जाता है कि मंगलवार के दिन भात पूजन के अतिरिक्त जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक के साथ कंकु और लाल फूल के अभिषेक से पूजन करने से आराधक को विशेष लाभ होता है। माना जाता है कि मंगल की उत्पत्ति धरती से ही हुई थी। मंगलदेव को भूमि पुत्र भी इसीलिए ही कहा जाता है।

Related News