इंटरनेट डेस्क। अभी सावन का पवित्र महीना चल रहा है जो कि भोलेनाथ को प्रिय है। इस महीने में शिवभक्त अपने आराध्य देव को प्रसन्न करने के लिए हर संभव प्रयास करते है। कहा जाता है कि इस महीने में उपवास रखने कर शिव पूजा करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते है और आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते है। सावन के महीने में आप बेल के पेड़ की पूजा करने से भी भोलेनाथ प्रसन्न होते है।

शिवपुराण में भी बेल के पेड़ का महत्व का वर्णन है। इसी वजह से सावन के महीने में शिवलिंग पर बेलपत्र चढाने के लिए बेल के पेड़ की पूजा करना भी शुभ माना जाता है। सावन के महीने में बेल के पेड़ की पूजा करने से आपकी कुंडली से पितृ दोष जैसे कई दोष भी दूर होते है।

बेल के पेड़ को श्रीवृक्ष के नाम से भी जाना जाता है। श्री माता लक्ष्मी का दूसरा नाम है और इस पेड़ के फल को श्रीफल के नाम से जाना जाता है। इस पेड़ की पूजा करने से सिर्फ भगवान शिव ही नहीं बल्कि माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती है।

इस पेड़ को घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है। जिस बेल के पेड़ में चार, पांच, छह और साथ पत्ते होते है, वह पेड़ बहुत शुभ होता है। सफ़ेद आक के पौधे के साथ बेल का पेड़ लगाना लक्ष्मी जी को प्रसन्न करता है। बेल के पेड़ में पानी देने से पूर्वजो को प्रसन्नता मिलती है।

इस तरह करें पूजा -

ब्रह्मा मुहूर्त में स्नान कर के सफ़ेद रंग के वस्त्र धारण करें। इसके बाद पेड़ में चंदन, अगरबत्ती, फूल, फल, तिल के बीज और अनाज चढ़ाएं। रुद्राक्ष की माला का उपयोग करते हुए 108 बार निम्न मंत्र का जाप करें -

श्रीनिवास नामतस्तु श्रीवृक्ष शिववल्लभ।

मामअभिलक्षितम कृत्वा सर्वविघ्रहर्ता भव।।

Related News