किडनी की समस्या होने के कई कारण हो सकते हैं। पथरी की ज्यादातर समस्या खान-पान के कारण हो सकती है, कम मात्रा में पानी पीना भी पथरी की समस्या का मुख्य कारण माना जाता है। यदि आप आहार में बीजों का अधिक सेवन करते हैं तो पथरी की समस्या हो सकती है। जिसके साथ ही पथरी की समस्या से जूझ रहे लोगों को खान-पान का पूरा ध्यान रखना चाहिए। उन्हें अपने खाने में शामिल की जाने वाली चीजों का भी खास ख्याल रखना चाहिए। ऐसी समस्याओं में टमाटर, अमरूद, बैगन, अनार जैसी बीज वाली चीजें खाने से बचना चाहिए।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की, पथरी की समस्या का मुख्य कारण पानी हो सकता है। यदि आप पानी कम पीते हैं तो आपके शरीर में पथरी की समस्या हो सकती है। पानी के सेवन से भी इस बीमारी को दूर किया जा सकता है। कई बार इसका पता नहीं चल पाता है, फिर भी इसका बेहतर इलाज करवाना जरूरी है। ऐसा माना जाता है कि यदि आपके शरीर में 5 एमएम का स्टोन है तो उसे सर्जरी के जरिए ही हटाया जा सकता है।

यदि इससे छोटे स्टोन आपके शरीर में हैं, तो आप इससे निजात पाने के लिए दवाएं ले सकते हैं। जिसके साथ ही आप अधिक मात्रा में पानी का सेवन करके इसे दूर भी कर सकते हैं। पथरी की समस्या किडनी, गॉल ब्लैडर और यूरिन पाइप में हो सकती है और इस रोग में बहुत दर्द होता है।

Related News