इंटरनेट डेस्क। दुनिया में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा फेसबुक का उपयोग किया जाता है। ये दूर रहने के बावजूद परिवार के लोगों औ दोस्तों से जुड़े रहने का सबसे अच्छा तरीका है।

आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि फेसबुक का उपयोग करते समय कौन-कौनसी गलतियां नहीं करनी चाहिए। इससे व्यक्ति को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

फेसबुक पर अनजानों लोगों को अपना दोस्त नहीं बनाना चाहिए। अनजान व्यक्ति आपके अकाउंट की इंफोर्मेशन की मदद से फ्रॉड भी कर सकता है।

फेसबुक के जरिए किसी भी व्यक्ति को अपनी निजी जानकारी नहीं देनी चाहिए। ये भी आपके लिए नुकसान देह साबित हो सकता है। ऐसा होने से आपको ठगी का भी सामना करना पड़ सकता है।

फेसबुक का उपयोग करते समय ऑफर लिंक या लॉटरी लिंक पर भूलकर भी क्लिक ना करें। ये आपके लिए बड़ी परेशानी का कारण बन सकता है।

Related News