नवरात्रि सबसे बड़े त्योहारों में से एक है जो भारत और विदेशों में हिंदुओं द्वारा 9 दिनों तक मनाया जाता है। हम देवी दुर्गा (या माँ दुर्गा) की पूजा उनके विभिन्न रूपों या अवतारों में करते हैं। चूंकि नवरात्रि के त्योहारों को मनाने के लिए बहुत सारे दोस्त और रिश्तेदार आते हैं, इसलिए घर और कार्यालयों में विशेष नवरात्रि की सजावट एक तरह की रस्म है। लेकिन अगर आपको समझ नहीं आ रहा है कि नवरात्री की सजावट किस तरह करें तो हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।

* वॉल फ्रेम

किसी देवी देवता का वॉल फ्रेम आपको एक फेस्टिव स्पिरिट देगा। एक ऐसा ही वॉलपेपर खरीदें और इसे घर के बीच में दिवार पर लगा दें।

* लाइट और लैम्प्स

लाइट और लैम्प्स ऐसी चीजें हैं जो कभी आउट ऑफ़ फैशन नहीं हो सकती। हम सभी त्योहारों पर घर को लाइट्स और लैंप्स से सजाते हैं। आप इस से अपने वॉल फ्रेम को भी सजा सकते हैं।

* आर्टिफिशल फ्लावर

अगर आप सजावट पर ज्यादा अधिक खर्च नहीं करना चाहते हैं तो आप आर्टिफिशल फ्लॉवर्स को चुन सकते हैं और इस से अपने घर को सजा सकते हैं। आप तरह तरह के फ्लावर चुन सकते हैं।

* मंदिर

एक शानदार दिखने वाला मंदिर खरीदें और इसे सजा कर लगाएं। ये आपको फेस्टिव फील देगा।

Related News