बॉलीवुड सुपरस्टार सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान हमेशा ही चर्चा में रहते हैं। वे कई बार अपने माता पिता के साथ स्पॉट किए जाते हैं और कैमरा की नजरों से बच नहीं पाते हैं। नन्हे तैमूर के लाखों करोड़ों फैंस हैं और वे अपनी क्यूट हरकतों से सभी के फेवरेट बनते जा रहे हैं। अब तैमूर ने भी कैमरा को फेस करना सीख लिया है और वे एक स्टार किड बन गए हैं।

हाल ही में एक बार फिर तैमूर की क्यूट फोटोज सामने आई है जिसमे वो हॉर्स राइडिंग करते हुए एक पूल के किनारे नजर आए हैं। बचपन से ही अपनी क्यूटनेस के कारण सबके फेवरेट रहे तैमूर ने इन फोटोज से भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। वायरल हुई इन तस्वीरों में भी आपको तैमूर का क्यूट अंदाज देखने को मिलेगा।

सैफ अली खान नवाबी खानदान से ताल्लुक रखते हैं और अब तैमूर को भी नवाबी शौक का बुखार चढ़ गया है। हॉर्स राइडिंग करते नजर आना इस बात का गवाह है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं तैमूर ने कॉमाफ्लॉज जैकेट और ब्लैक लोअर पहना हुआ है। इसके साथ उन्होंने वाइट शूज पहनें। तैमूर का ये लुक वाकई काफी अनोखा है। आपको तैमूर की फोटोज कैसी लगी? हमें अपनी राय कमेंट के माध्यम से बताना ना भूलिएगा।

Related News