आज कल लोग अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए टाइट कपड़े पहनना पसंद करते है। इससे वे अपने फिगर का शो ऑफ करती है। एक दम टाइट कपड़े पहनना आज कल का फ़ैशन बन गया है। लेकिन क्या आप जानते है कि इस तरह आप अपने लुक को तो स्टाइलिश बना सकते है लेकिन अपने शरीर को नुकसान पंहुचा रहें है। टाइट कपड़े आपके लिए नुकसानदायक हो सकते है।
आज कल महिलाएं जींस से लेकर अपर आउटफिट भी कसे हुए पहनती है ये कभी -कभार तो ठीक हैं , लेकिन रोजमर्रा में ऐसे कपड़े सेहत के लिए बिल्कुल ठीक नहीं है।

ये आपके शरीर की मांसपेशियों पर दबाव से लेकर कई तरह की परेशानियां पैदा कर देता है। इसी बारे में हम आपको जानकारी दे रहे है कि टाइट कपड़ों से आपके शरीर को क्या नुकसान हो सकता है।

टाइट और फीट कपड़ो से खून का प्रवाह बाधित होता है।
अपनी कमर या पैरों के आसपास का कपड़ा बहुत कसा हुआ होने की वजह से दिल को खून के प्रवाह में दोगुनी मशक्कत करनी पड़ती है। इस वजह से आप अपने आप को जल्दी थका हुआ महसूस करते है।
आज कल लोगों में वैरिकोस वेन्स की समस्या बहुत सामान्य समस्या है। यें उन लोगों में कॉमन है जो बेहद स्कीन टाइट कपड़े पहनना पसंद करते है।
इसे पहन कर अगर आप लंबे समय तक खड़े रहते हैं तो ये समस्या और बढ़ चली जाती है।

लो वेस्ट जींस आज कल का फैशन है। लेकिन आपको बता दे कि इसकी वजह से आपको बैक पेन की समस्या हो सकती है।
ये हमारे बैक मसल्स को दबाते और हमारी हिप बोन्स के सहज मूवमेंट को रोकते है। जिसके कारण ये ठीक से मूमेंट नहीं कर पाते है।
इस तरह फीट और टाइट कपड़े रोजमर्रा के जीवन में हमारे शरीर के लिए नुकसान दायक होते है। हमें अपनी रोजमर्रा के लाइफ स्टाइल में ढीले का कपड़ो का चुनाव करना चाहिए।

Related News