आज साल 2021 के जून महीने का चौथा गुरुवार है। सनातन हिंदू धर्म में हर दिन का अपना खास महत्व है बृहस्पति  को देवताओं का गुरु भी कहा जाता है। धर्मिक ग्रंथों में बृहस्पति देव की आराधना के कई तरीकों बताए गए हैं। जिन्हें करने से आपकी कुंडली का बृहस्पति  मजबूत होगा और आपके सारे बिगड़े काम बन जाएंगा। 

गुरुवार को केसर, पीला चंदन या फिर हल्दी का दान करना बहुत शुभ माना गया है। ऐसा करने से गुरु मजबूत होता है, जिससे आरोग्य और सुख की वृद्धि होती है। साथ ही घर में सुख-शांति का वास होता है। अगर आप इनका दान नहीं कर पाते हैं तो कोई बात नहीं इन्हें तिलक के रूप में लगाने से भी लाभ मिलता है इस दिन अगर आप कुछ उपाय करते हैं तो आपको जीवन में किसी भी प्रकार की समस्या की नहीं होगी। 


गुरुवार के उपाय 

- ब्रम्ह मुहूर्त में उठकर स्नान करें।

- स्नान के समय ‘ॐ बृ बृहस्पते नमः’ का जाप भी करें।

- गुरु के भी प्रकार के दोष को दूर करने के लिए आप गुरुवार के दिन नहाने के पानी में चुटकी भर हल्दी डालकर स्नान करें। 

- स्नान के बाद पीले रंग को वस्त्र धारण करें।

- स्नान के बाद भगवान विष्णु  की प्रतिमा व चित्र का सामने घी का दीया जलाएं।

- भगवान विष्णु को पीले रंग के फूलों के साथ तुलसी का एक छोटा सा पत्ता अर्पित करें।




Related News