इंसान की हड्डियां कई कारणों से टूट सकती है लेकिन क्या आपने कभी किसी ऐसे केकड़े के बारे में सुना है जो इंसानी हड्डियों को तोड़ सके? आज हम आपको ऐसे ही एक केकड़े के बारे में बताने जा रहे हैं। इस केकड़े को 'दैत्य केकड़ा' के नाम से भी जाना जाता हैं। इसे दुनिया का सबसे 'ताकतवर' केकड़ा कहा जाता है।

इंसान की हड्डियां इतनी मजबूत होती हैं कि वो आसानी से टूटती नहीं हैं। लेकिन दुनिया में एक ऐसा केकड़ा है, जो इंसानों की भी हड्डियां आराम से तोड़ सकता है। यह केकड़ा दक्षिण पश्चिमी प्रशांत महासागर और हिंद महासागर में पाया जाता है। ये केकड़ा काफी बड़ा होता है। इसकी लंबाई एक मीटर होती है जबकि वजन 4.5 किलो के आसपास होता है।

इस केकड़े का नुकीला कांटा काफी मजबूत होता है। ये नारियल के बाहरी कवच को भी आसानी से तोड़ सकता है। इस खूबी की वजह से ही इसे 'कोकोनट क्रैब' भी कहा जाता है। इस कछुए में 3300 न्यूटन बल की ताकत होती है जिस से ये आसानी से हड्डियों को चकनाचूर कर सकता है। समय के साथ कोकोनेट क्रैब का रंग भी बदलता है। जब ये युवावस्था में होते हैं तो भूरे रंग के होते हैं और इनके पैरों पर काली धारियां होती हैं और जब ये वयस्क हो जाते हैं तो हल्के बैंगनी या गहरे बैंगनी रंग के हो जाते हैं।

ये सड़ी-गली चीजों को खाकर ही अपना गुजारा करते हैं। ये अन्य केकड़ों के कवच को भी खा जाते हैं। इन्हे बर्तन चोर भी कहते हैं क्योंकि ये अक्सर बर्तन या अन्य सामानों को चुपके से उठाकर लेकर चले जाते हैं। हालांकि ये सिर्फ गंदे बर्तनों को ही उठाकर ले जाते हैं, जिनके अंदर से दुर्गंध आती है। अमेरिका की चर्चित महिला पायलट अमेलिया ईयरहार्ट रहस्यमई तरीके से गायब हुई थी जिसके पीछे 'कोकोनट क्रैब' का ही हाथ बताया जाता है। कहते हैं कि ये केकड़े अमेलिया के शव को टुकड़ों-टुकड़ों में उठाकर अपनी मांद में ले गए होंगे और फिर उसे खा गए होंगे।

Related News