लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों दुनिया में कई अनोखे और विश्व रिकॉर्ड बनाए गए हैं, जिनमें से कई रिकॉर्ड भारत देश के नाम भी दर्ज है। दोस्तों कई लोगों ने अपनी शारीरिक संरचना के दम पर भी कई अजीबोगरीब विश्व रिकार्ड अपने नाम दर्ज कराए हैं। दोस्तों आज हम आपको दुनिया की सबसे कम कद वाली महिला के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एक भारतीय महिला है। जी हां दोस्तों जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि भारत की रहने वाली ज्योति को दुनिया की सबसे छोटे कद की महिला का विश्व रिकॉर्ड प्राप्त है। आपको जानकर हैरानी होगी कि 23 वर्षीय भारतीय महिला ज्योति की लंबाई करीब 62. 8 सेंटीमीटर यानी की 2 फीट 6 इंच है।

Related News