आज हम आपको एक ऐसी महिला की कहानी बताने जा रहे हैं। जो कि बिना कुछ करे हर घंटे ₹5000 कमा लेती हैं। अब आप सोच रहे हैं कि ऐसा कैसे हो सकता है, ये कहानी अमरीका के कैनजस शहर में रहने वाली एक महिला की है। इस महिला का नाम मैरी है। मैरी इन दिनों सोशल मीडिया पर अपने अनोखे काम को लेकर चर्चा में हैं। दरसअल, मैरी एक प्रोफेशनल कडलर हैं। मैरी लोगों को गले लगाने और उनसे लिपटकर सोने के लिए लाखों रुपए कमाती हैं।

मैरी के इस काम का एक सेशन चार घंटे तक होता है। यानी अगर कोई उनकी सर्विस लेता है। तो वह मैक्सिमम चार घंटे तक उनके पास रह सकता है। हालाकि इस दौरान मैरी की कुछ शर्ते भी होती है। जो कस्टमर्स को फॉलो करना होता है। उनके इस सेशन के दौरान शरीर पर पूरे कपड़े होने चाहिए, सेशन के दौरान कोई शारीरिक इच्छा नहीं होना चाहिए।

आपकी जानकारी के लिए बता दे मैरी के पास लिपटकर सोने के लिए शादीशुदा, सिंगल लड़के-लड़कियां और तलाकशुदा लोग आते है। इनके अलावा मैरी की सर्विस लेने वो लोग भी आते हैं जो अपनी अपनी जिंदगी में खुश हैं। उनका ऐसा मानना है कि ऐसा करने से शरीर से आक्सीटोसिन नाम का हॉर्मोन रिलीज होता है। यह हॉर्मोन स्ट्रेस दूर करने में मदद करता है।

Related News