बॉलीवुड के फिल्‍मों में रोमांटिक दादी और बड़ी उम्र की बच्ची से जानी जाने वाली मशहूर अदाकरा जोहरा सहगल थी। आज भले ही वो हमारे बीच नहीं है लेकिन आज के दिन ही वो इस दुनिया में आई थी और आज के दिन ही उनका जन्‍मदिन मनाया जाता था इसलिए आज इम इस खास दिन पर उन्‍हें एक बार जरूर याद करेंगे। अगर जोहरा सहगल आज हमारे बीच होती तो वो 106 वां जन्मदिन होता।

आज हम आपको जोहरा के बारे में कुछ विशेष बाते बताने जा रहे हैं जो वाकई में हैरान कर देने वाली है। गौर करने वाली बात तो ये है कि जोहरा सहगल अपने जीवन के आखिरी पड़ाव में आने के बावजूद भी वो कभी रूकी नहीं जी हां उन्‍होने ‘चलो इश्क लड़ाए’, ‘हम दिल दे चुके सनम’ जैसी रोमांटिक फिल्मों में अपनी जबरदस्त एक्टिंग और कॉमेडी करने के बाद तो लोगों की नजर पूरी फिल्म में सिर्फ जोहरा सहगल पर होती थी। नीचा नगर पहली ऐसी फ़िल्म थी जिसे अंतरराष्ट्रीय कांस फ़िल्म समारोह में गोल्डन पाम पुरस्कार मिला।

फ़िल्मों में काम करने के साथ उन्होंने गुरु दत्त की ‘बाज़ी’ (1951) राज कपूर की आवारा समेत कुछ हिन्दी फ़िल्मों के लिए नृत्य संयोजन भी किया। कुछ फ़िल्मों का कला निर्देशन और फिर निर्देशन भी उन्होंने किया। कान फिल्म महोत्सव में पुरस्कार जीतकर अंतर्राष्ट्रीय पहचान बनाने वाली यह पहली भारतीय फिल्म थी। इसके बाद जोहरा सहगल ने इप्टा और पृथ्वी थिएटर के साथ कई नाटक किए साथ ही कई हिंदी फिल्मों के लिए कोरियोग्राफी भी की।

जोहरा सहगल के करिश्माई होने की शायद एक सबसे महत्वपूर्ण वजह यह थी कि 102 साल की उम्र में जब उन्होंने दुनियावी मुश्किलों को अलविदा कहा तब भी वे उतनी ही खुशदिल और जीवंत थीं, जितनी अपने 80 बरस के कैरियर में रहीं। वहीं आपको ये भी बता दें कि जोहरा सहगल को उनकी उपलब्धियों के लिए कई पुरस्कार मिलते रहते थे और आखिरी बार 2010 में सहगल को भारत सरकार द्वारा पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। ज़ोहरा सहगल ने ‘चीनी कम’ फ़िल्म में अमिताभ बच्चन की माँ का किरदार निभाया था और शाहरुख़ खान के साथ ‘वीर ज़ारा’ और ‘दिल से’ काम किया था। ये दोनों कलाकार ज़ोहरा सहगल को बेहद पसंद थे।

वैसे आपको शायद ही ये मालूम होगा कि जोहरा ने अपने बारे में कुछ ऐसे राज बताए थें जिसे कोई नहीं जानता था उनसे जब इंटरव्यू में पूछा गया था कि इतनी उम्र में आपकी ताजगी का क्या राज है तो जोहरा ने कहा कि ये सिर्फ ह्यूमर और सेक्स का कमाल है। जी हां उन्होंने ये भी कहा था कि 97 की उम्र भी मेरे लिए सेक्स बहुत जरूरी है। जोहरा के इस जवाब से आप समझ गए होंगे कि व्यक्ति को सेक्स खुश रख सकता है और सेक्स बॉडी में ताजगी लाता है।

जोहरा एक एक्ट्रेस के साथ एक डांसर भी थी। वहीं जोहरा मुस्लिम समाज से होते हुए भी एक हिंदू और अपने से 8 साल छोटे व्यक्ति से सन 1942 में शादी कर ली थी। जोहरा को आपने आखिरी बार उन्हें संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया में देखा गया था। उसके बाद 2014 में 102 साल की उम्र में जोहरा ने दुनिया को अलविदा कह दिया था।

Related News