लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों आज हम आपको एक ऐसी सब्जी के बारे में बताने जा रहे हैं जो सिर्फ भारत के 2 राज्यों में ही मिलती है, जिसके कारण इसकी कीमत भी बहुत ज्यादा होती है। दोस्तों आज हम आपको मशरूम की एक अनोखी प्रजाति के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे खुखड़ी कहा जाता है। जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि बारिश के मौसम में सिर्फ 2 महीने के लिए ही उगने वाली यह अनोखी मशरूम की प्रजाति आपको भारत के सिर्फ छत्तीसगढ़ और झारखंड राज्य में ही मिल सकती है। हम आपको बता दें कि झारखंड राज्य में इस सब्जी को रुगड़ा कहा जाता है, तो वहीं छत्तीसगढ़ में इसे खुखड़ी नाम से जाना जाता है। बता दे कि प्रोटीन की अधिकता से भरपूर खुखड़ी को दो दिन के अंदर ही पकाकर खाना होता है, वरना यह खराब हो जाती है। हम आपको बता दें कि मशरुम की इस अनोखी प्रजाति को 1200 रुपये प्रति किलो की दर से बेचा जाता है।

Related News