इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत फैशन के मामले में किसी से कम नहीं है। वह अपने इतने बिजी शेड्यूल के बावजूद भी अपने फैशन स्टाइल में हमेसा डिफरेंट नज़र आती है।

अपने हर ट्रिप में कंगना को एक नए और अनोखे अंदाज में देखा जा सकता है और उनका यही स्टाइल दूसरी एक्ट्रेस से उन्हें अलग बनाता है। आज वह एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। हर बार की तरह इस बार भी कंगना एक अलग अंदाज में नजर आईं।

वैसे अक्सर कंगना को एयरपोर्ट पर कॉटन की साड़ी पहने हुए देखा जाता है। इस बार कंगना ने कॉटन की साड़ी ना पहनकर बल्कि एक पिंक कलर का सूट पहना, जिसमें वो बेहद खास लुक दे रहीं थी। कंगना को मुंबई एयरपोर्ट पर एक पिंक कलर के पैंटसूट में देखा गया था। इससे पहले, कंगना को अकसर साड़ी और सलवार सूट में भी देखा गया था। बहुत जल्द कंगाना राणावत को मणिकर्णिका में देखा जाएगा, जिसमें वो झांसी की रानी का रोल प्ले कर रहीं है।

मुंबई एयरपोर्ट में कंगना ने पिंक पैंटसूट के साथ व्हाइट टॉप पहना हुआ था। इसके साथ ही व्हाइट स्नीकर्स और व्हाइट की स्लिंग बैग में नजर आईं। कंगना का हर एक लुक निराला होता है। कंगना ने इस लुक के साथ एक व्हाइट कलर का ही बैग ले रखा था, जो उनके लुक में चार चांद लगा रहा था।

Related News