लोबिया शाकाहारियों के लिए प्रोटीन का लोकप्रिय स्रोत है। बता दे की, इसमें प्लांट बेस्ड प्रोटीन होता है। फाइबर से भरपूर होने के कारण यह वजन घटाने में मददगार है। लोबिया का सेवन कोलेस्ट्रॉल के स्तर को सुधारने के लिए भी फायदेमंद होता है।

लोबिया क्या है - आपकी जानकारी के लिए बता दे की, लोबिया काले निशान वाली अंडाकार आकार की फलियां होती हैं और इसी कारण इन्हें काली आंखों वाले मटर के रूप में भी पहचाना जाता है। लोबिया लाल, सफेद, काले और भूरे जैसे विभिन्न रंगों में उपलब्ध है, यह स्वाद में अच्छा और स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसे आम भाषा में चावला फली कहते हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि लोबिया में अंडे, दूध से ज्यादा प्रोटीन होता है।

लोबिया खाने के फायदे-

लोबिया शरीर को डिटॉक्स करके वजन कम करने में भी कारगर है।

लोबिया का सेवन पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाने में सहायक होता है।

लोबिया का सेवन दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

लोबिया नींद की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है।

लोबिया में उच्च मात्रा में आयरन होता है, जो एनीमिया से बचाता है।

लोबिया का सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।

लोबिया का सेवन कैसे करें- आपकी जानकारी के लिए बता दे की, लोबिया के बीजों को पीसकर खा सकते हैं। जिसके अलावा लोबिया की फली और बीजों का सेवन सब्जी के रूप में किया जा सकता है। आप लोबिया के बीज को चाट बनाकर खा सकते हैं. जिसके अलावा आप लोबिया जैसे स्प्राउट्स का भी सेवन कर सकते हैं।

Related News