लोबिया काले निशान वाली अंडाकार आकार की फलियां होती हैं और इसी कारण इन्हें काली आंखों वाले मटर के रूप में भी पहचाना जाता है। बता दे की, लोबिया लाल, सफेद, काले और भूरे जैसे विभिन्न रंगों में उपलब्ध है, यह स्वाद में अच्छा और स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। बहुत कम लोग जानते हैं कि लोबिया में अंडे, दूध से ज्यादा प्रोटीन होता है।

लोबिया के सेवन के फायदे-

लोबिया शरीर को डिटॉक्स करके वजन कम करने में भी कारगर है।

लोबिया का सेवन पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाने में सहायक होता है।

लोबिया का सेवन दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

लोबिया नींद की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है।

लोबिया में उच्च मात्रा में आयरन होता है, जो एनीमिया से बचाता है।

लोबिया का सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।

लोबिया का सेवन कैसे करें- बता दे की, लोबिया के बीजों को पीसकर खा सकते हैं। इसके अलावा लोबिया की फली और बीजों का सेवन सब्जी के रूप में किया जा सकता है। आप लोबिया के बीज को चाट बनाकर खा सकते हैं. इसके अलावा आप लोबिया जैसे स्प्राउट्स का भी सेवन कर सकते हैं। आप चाहें तो सुबह भीगे हुए लोबिया को खा सकते हैं।

Related News