लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों अभी हाल ही में नवरात्रि पर्व पूरे भारत में मनाया गया था। हम आपको बता दें कि नवरात्रि में भारत के लगभग सभी मंदिरों में सजावट के साथ साथ पूजा अर्चना की जाती है। दोस्तों भारत के कई मंदिर ऐसे भी है जिनको नवरात्रि पर लाखों रुपए खर्च करके सजाया जाता है। दोस्तों आज हम आपको भारत के एक ऐसे ही मंदिर के बारे में बताने जा रहे है, जिसे नवरात्रि पर 5 करोड़ 16 लाख रुपए के रंग-बिरंगे नोटों से सजाया गया था। जी हां दोस्तों यह बात सुनकर आपको थोड़ा आश्चर्य जरूर होगा, लेकिन यह बिल्कुल सत्य है। दोस्तों जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि नवरात्रि में आंध्र प्रदेश के नल्लोर में स्थित वासवी कन्यका परमेश्वरी मंदिर को 5 करोड़ 16 लाख रुपए के रंग-बिरंगे नोटों से सजाया गया था, जिस कारण यह मंदिर पूरे भारत में सुर्खियों में आ गया था। दोस्तों इसी के साथ मंदिर में देवी की प्रतिमा को 7 किलोग्राम सोने और 60 किलोग्राम चांदी के आभूषणों से भी सुशोभित किया गया था।

Related News