लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों पूरी दुनिया में अलग-अलग प्रजाति के लाखों-करोड़ों पक्षी पाए जाते हैं, जिनमें से कुछ पक्षियों को हम घरों में भी पालते भी हैं। दोस्तों सबसे ज्यादा तोते को लोग अपने घरों में पालते हैं, जो आसानी से हूबहू इंसान की बोली भी कॉपी कर सकता है।दोस्तों तोतों की पूरी दुनिया में कई अलग-अलग प्रजातियां मौजूद हैं, जिनमें से कुछ प्रजातियां अपनी खास और रोचक वजह के लिए जानी जाती है। आज हम आपको तोते की एक ऐसे ही अनोखी प्रजाति के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में पहले आपने शायद ही कभी सुना होगा। जानकारी के लिए हम आपको बता दें काकापो प्रजाति का तोता पुरी दुनिया का एकमात्र ऐसा तोता है जो कभी भी उड़ नहीं सकता है। दोस्तों यह तोता काफी भारी होता है जिस कारण इसके लिए उड़ना असंभव होता है।दोस्तों न्यूजीलैंड में पाए जाने वाले इस तोते को उल्लू तोता भी कहा जाता है, क्योंकि यह देखने में उल्लू जैसा दिखाई देता है।

Related News