लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों प्रकृति ने हमें कई तरह के पेड़ पौधे दिए हैं, जिनका हम तरह-तरह के नियमित कार्य में उपयोग करते हैं। दोस्तों कई पेड़ पौधे अपने गुणों के कारण बहुत बहुमूल्य भी माने जाते हैं। आज हम आपको रेगिस्तान में पाए जाने वाले एक ऐसे पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको बहुमूल्य गुणों के कारण हरा सोना भी कहा जाता है। दोस्तों आज हम आपको रेगिस्तान में पाए जाने वाले नोपल के बारे में बताने जा रहे हैं, जो मेक्सिको के रेगिस्तान में उगता है।
दोस्तों मैक्सिको के जंगल में पाए जाने वाले इस पौधे का उपयोग बायोफ्यूल बनाने, सलाद, चिप्स और लजीज शेक के रूप में किया जाता है। बता दे की ये जादुई पौधा मेक्सिको के मेसोअमेरिकन क्षेत्र में पाया जाता है। जानकारी के लिए बता दे की नोपल एक कांटेदार नाशपाती जैसा फल है, जो मेक्सिको के रेगिस्तानों में नागफनी के साथ उगता है। मेक्सिको में केमेम्ब्रो नाम का आदिवासी समुदाय इसकी खेती करता है। नोपल ना सिर्फ फल के तौर पर इस्तेमाल होता है, बल्कि इस्तेमाल के बाद इसके कचरे से जैव-ईंधन भी तैयार किया जाता है। दोस्तो इस फल की अहमियत का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इसके प्रतीक को मेक्सिको के राष्ट्रीय ध्वज पर एक खास स्थान दिया गया है।

Related News