यह दुनिया कई रहस्यों से भरी हुई हैं जहां कई जगहें हैं जिनके पीछे के कारण का पता आज तक कोई नहीं लगा पाया है। आज इस कड़ी में हम भी आपको एक ऐसे ही रहस्यमयी गांव के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे 'मुर्दों का शहर' कहा जाता हैं क्योंकि यहां जाने वाला कभी वापस लौटकर नहीं आया। ये गाँव रूस के उत्तरी ओसेटिया में है जिसका नाम दर्गाव्स है। ये इलाका एकदम सुनसान है और यहाँ पर कोई नहीं जाता है। यहाँ पर ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों के बीच छिपे इस गांव में सफेद पत्थरों से बने करीब 99 तहखाना नुमा मकान हैं। जहाँ पर एक परिवार की लाशों को दफनाया गया है।

इन कब्रों को 16वीं शताब्दी में बनवाया गया था। कई लोगों का मानना है कि इन झोपड़ीनुमा इमारतों में जाने वाला कभी लौटकर नहीं आता। हालांकि, कभी-कभार पर्यटक इस जगह के रहस्य को जानने के लिए आते रहते हैं।



यहाँ जाने का रास्ता भी इतना कठिन है कि हम वहां जाने कि कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। पहाड़ियों के बीच तंग रास्तों से होकर यहां पहुंचने में करीब तीन घंटे का समय लगता है। पुरातत्वविदों के मुताबिक, यहां कब्रों के पास नावें मिली हैं। स्थानीय लोगों के बीच नाव को लेकर मान्यता है कि आत्मा को स्वर्ग तक पहुंचने के लिए नदी पार करनी होती है, इसलिए शवों को नाव पर रखकर दफनाया जाता था।

Related News