लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों कई भारतीय लोग अपनी अजीबोगरीब खूबियों और लाइफस्टाइल के लिए भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया में मशहूर हो जाते हैं। दोस्तों आज हम आपको भारत के रहने वाले एक ऐसे शख्स से ही मिलवाने जा रहे हैं, जो भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया में मिसाल बना हुआ है। दोस्तों आज हम आपको भारत के रहने वाले राजगोपालन वासुदेवन से मिलवाने जा रहे हैं, जो एक भारतीय वैज्ञानिक है। जानकारी के लिए हम आपको बता दे कि भारतीय वैज्ञानिक राजगोपालन वासुदेवन को पूरी दुनिया में प्लास्टिक मैन के नाम से जाना जाता है। हम आपको बता दें कि राजगोपालन वासुदेवन ने प्लास्टिक से सड़क बनाने वाली तकनीक का आविष्कार किया है, जिससे भारत में अब तक करीब 1 लाख किलोमीटर की सड़क बनाई जा चुकी है। दोस्तों यह तकनीक अब सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि ब्रिटेन, नीदरलैंड और बाली जैसे देशों में भी अपनाई जा रही है। हम आपको बता दें कि भारतीय वैज्ञानिक को अपने इसी सराहनीय काम के लिए भारत सरकार की ओर से साल 2018 में पद्मश्री श्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Related News